महिला श्रमिकों और उनके बच्चों के लिए कल विशेष स्वास्थ्य शिविर

भोपाल। घरों में काम करने वाली कामकाजी महिला श्रमिकाओं के लिए विशेष स्वास्थ्य परीक्षण शिविरों का आयोजन 1 मई को किया जा रहा है। कामकाजी महिलाओं के समय और स्थान की सुविधा को देखते हुए दोपहर 1 बजे से तंग बस्ती क्षेत्रों में शिविर लगाए जाएंगे। शिविरों में महिलाओं के स्वास्थ्य परीक्षण के साथ-साथ उनके बच्चों की जांच एवं टीकाकरण भी किया जावेगा।

शिविरों के आयोजन के उद्देश्य के बारे में जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ प्रभाकर तिवारी ने बताया कि कामकाजी दीदियां और महिला श्रमिक काम की व्यस्तता अथवा समय अभाव के कारण स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने में विलंब कर देते हैं या लाभ ले ही नहीं पाते हैं । इन महिलाओं की स्वास्थ्य संबंधी आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए शिविर लगाए जा रहे हैं।

इन बस्तियों में लगाए जाएंगे शिविर

क्रेशर बस्ती भौंरी , गोंडीपुरा , संजीवनी क्लिनिक बाणगंगा, संजीवनी क्लिनिक प्रियदर्शिनी नगर, अंबेडकर नगर , सुनहरी बाग, प्रेमपुरा, भीम नगर ,धर्मपुरी , लतीफ नगर , गिरि मोहल्ला , पिपलानी मस्जिद के पास , जय हिंद नगर, बीडीए कॉलोनी अमरावत खुर्द , कृष्णा नगर बरखेड़ा पठानी, आजाद नगर अशोका गार्डन , शंकराचार्य नगर चांदबड़, हनुमान मंदिर ओल्ड सुभाष नगर , डी मार्ट के पास बरखेड़ी, चंपा चौराहा ओल्ड विधानसभा, आंगनवाड़ी केंद्र 966 न्यू कबाडख़ाना में शिविर लगाए जाएंगे।

Next Post

MP नगर जोन 2 में कचरे की दुर्गंध से दुकानदारों और ग्राहकों का जीना मुहाल

Wed Apr 30 , 2025
भोपाल। राजधानी भोपाल के एमपी नगर जोन 2 में इन दिनों गंदगी का अंबार लगा हुआ है। व्यस्ततम व्यावसायिक क्षेत्रों में शुमार इस इलाके में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे होने से यहां के दुकानदारों और ग्राहकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों के किनारे, दुकानों […]

You May Like