टॉम लेथम और डेवन कॉन्वे के शतक, न्यूजीलैंड 334/1

माउंट मॉन्गानुई (न्यूजीलैंड) 18 दिसंबर (वार्ता) कप्तान टॉम लेथम (137) और डेवन कॉन्वे (नाबाद 178) की शतकीय पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने तीसरे टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को स्टंप्स के समय एक विकेट पर 334 का स्कोर खड़ाकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली हैं।

आज यहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। बल्लेबाजी करने उतरी टॉम लेथम और डेवन कॉन्वे की सलामी जोड़ी ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए पहले विकेट के लिए 323 रन जोड़े। दोनों बल्लेबाजों ने सावधानी से शुरुआत की और पहले आठ ओवर में सिर्फ 11 रन बनाए। हवा और पिच दोनों से बल्लेबाजों को मदद मिल रही थी। लंच ब्रेक के बाद दोनों ने अपने-अपने अर्धशतक पूरे किये। लगभग 20 मिनट तक बारिश की वजह से खेल रुका रहा, लेकिन इससे न्यूजीलैंड की लय नहीं टूटी। कॉनवे ने कुछ शानदार बाउंड्री लगाकर अपना छठा टेस्ट शतक बनाया। वेस्टइंडीज पहले दो सत्र में एक भी मौका नहीं बना पाई और लंच के बाद वाले सेशन में एक भी मेडन ओवर नहीं हुआ। इसी दौरान लैथम ने सीरीज का अपना दूसरा शतक बनाया। एक समय ऐसा लग रहा था कि यह बिना विकेट वाला दिन रहेगा। रोच ने दूसरी नई गेंद से 87वें ओवर में लैथम को आउट करके सफलता दिलाई, जिसमें रॉस्टन चेज ने फर्स्ट स्लिप पर शानदार कैच पकड़ा। टॉम लेथम ने 246 गेंदों में एक छक्का और 15 चौके लगाते हुए 137 रनों की शतकीय पारी खेली।

इसके बाद बल्लेबाजी करने आये जेकब डफी ने डेवन कॉन्वे के साथ मोर्चा संभाला और दिन का दूसरा विकेट नहीं गिरने दिया। दिन का खेल समाप्त होने के समय न्यूजीलैंड ने एक विकेट पर 334 रन बना लिये थे और डेवन कॉन्वे (नाबाद 178) और जेकब डफी (नौ) रन बनाकर क्रीज पर मौजूद थे।

 

 

Next Post

पीएसजी ने पेनल्टी शूटआउट में फ्लेमेंगो को हराकर जीता फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब

Thu Dec 18 , 2025
दोहा (कतर) 18 दिसंबर (वार्ता) पेरिस सेंट-जर्मेन (पीएसजी) ने फ्लेमेंगो को शूटआउट में हराकर फीफा इंटरकॉन्टिनेंटल कप का खिताब अपने नाम किया। यह पीएसजी की इस वर्ष की छठी ट्रॉफी है। अल रेयान में अहमद बिन अली स्टेडियम में बुधवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में पेरिस सेंट-जर्मेन ने फ्लेमेंगो […]

You May Like