
आमला/बोरदेही। आमला ब्लॉक के बोरदेही थाना क्षेत्र के ग्राम लालढाना में नवविवाहिता कुंती ढोबारे की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दहेज प्रताड़ना के आरोपों के आधार पर दर्ज प्रकरण में घटना के महज पांच दिनों के भीतर पुलिस ने फरार आरोपियों को दबोच लिया।पुलिस के अनुसार, थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 166/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 80(2), 85, 3(5) तथा दहेज प्रतिषेध अधिनियम, 1961 की धारा 3/4 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।
विवेचना में सामने आया कि ग्राम लालढाना निवासी नवविवाहिता कुंती को दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किया जाता था। पुलिस के अनुसार, इसी प्रताड़ना के चलते उसकी असामान्य परिस्थितियों में मृत्यु हुई। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गए थे, लेकिन पुलिस टीम ने लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश देकर तीनों को गिरफ्तार कर लिया।ये आरोपी को किया गिरफ्तार अजय पिता दीना ढोबारे (30 वर्ष),दीना ढोबारे पिता उन्नी ढोबारे (50 वर्ष),चंपाबाई पति दीना ढोबारे (48 वर्ष) सभी निवासी लालढाना, ग्राम गुबरेल।पुलिस ने बताया कि आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा, जबकि मामले की विवेचना अभी जारी है।
इन अधिकारियों की रही अहम भूमिकाइस कार्रवाई में एसडीओपी मुलताई शिव कुमार सिंह, थाना प्रभारी निरीक्षक राधेश्याम वट्टी, उप निरीक्षक कमल सिंह मेहर, प्रधान आरक्षक अनिल धुर्वे, महिला आरक्षक आरती पवार, आरक्षक विशाल चौरसिया, किशोर साहू, गोपाल पवार एवं राधेश्याम कमरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
एसपी की अपील पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन ने जिलेवासियों से महिला अपराधों के प्रति जागरूक रहने तथा ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।
नवविवाहिता को पानी में डूबने से मौत हुई थी और वह गर्भवती थी।
डॉ राकेश बचले
बीएमओ आमला
