बहनों ने भाई की कलाई पर बांधी राखियां


सिंगरौली: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को सिंगरौली जिले में हर्षोल्लास एवं पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। सुबह से ही घरों में उत्साह का माहौल रहा। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा और हर परिस्थिति में साथ देने का संकल्प लिया।

रक्षाबंधन को लेकर जिले में खासा उत्साह देखने को मिला। दूसरे शहरों और राज्यों में रहने वाले भाई अपनी बहनों से राखी बंधवाने दूर-दराज से सिंगरौली पहुंचे। वहीं कई बहनें भी भाई के घर पहुंचीं। सुबह से लेकर देर शाम तक राखी बांधने और मिठाई खिलाने का सिलसिला चलता रहा। बाजारों में भी राखी, मिठाई और उपहार की दुकानों पर भीड़ दिखाई दी।
त्योहार के कारण बैढ़न स्थित अंतरराज्यीय बस स्टैंड पर यात्रियों की भारी भीड़ रही। बसों और ऑटो में बैठने के लिए यात्रियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बस स्टैंड पर दिनभर वाहनों का आवागमन बढ़ा रहा।
वहीं भीड़ का फायदा उठाकर कुछ ऑटो एवं यात्री वाहन संचालकों द्वारा निर्धारित किराए से अधिक भाड़ा वसूलने के आरोप भी यात्रियों ने लगाए। यात्रियों का कहना था कि त्योहार के समय मजबूरी का फायदा उठाकर अतिरिक्त राशि ली गई। लोगों ने परिवहन विभाग से ऐसे मामलों की जांच कर मनमानी किराया वसूली पर रोक लगाने की मांग की।

Next Post

नेपाल में आई भीषण बाढ़ से तबाही का दायरा बढ़ता जा रहा है, जहां मृतकों की संख्या बढ़कर 469 हो गई है और 1400 लोग लापता हैं

Fri Aug 28 , 2026
काठमांडू,  नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ और फ्लैश फ्लड के बाद राहत एवं बचाव अभियान युद्धस्तर पर जारी है। नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी (NDRRMA) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, आपदा प्रभावित क्षेत्रों से अब तक 469 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 1,400 […]

You May Like

मनोरंजन