श्योपुर-शिवपुरी हाइवे पर हुआ हादसा, 4 की मौत

श्योपुर: श्योपुर जिले में आज सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. हादसे में गाड़ी में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है. सभी मृतक राजस्थान के कूटपतली के रहने वाले बताए जा रहे हैं.

ग्वालियर से राजस्थान लौटते वक्त ये हादसा हुआ. बताया जा रहा है कि गाड़ी पहले सड़क पर मवेशी से टकराई. फिर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई. मृतकों में से एक ही पहचान मुकेश यादव के तौर पर हुआ है. पुलिस फिलहाल बाकी 3 लोगों की पहचान करने की कोशिश कर रही है.

Next Post

हिमाचल प्रदेश में मूसलाधार बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी

Mon Jul 14 , 2025
शिमला, 14 जुलाई (वार्ता) मूसलाधार बारिश को लेकर मौसम विभाग (आईएमडी) ने हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू, कांगड़ा और शिमला सहित कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 48 घंटों में कुछ इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश, गरज के […]

You May Like

मनोरंजन