बदमाशों ने युवक को चाकुओं से गोदा, हालात नाजुक 

जबलपुर। रांझी थाना अंतर्गत रूपलाल कालोनी दुर्गा मंदिर के पास बदमाशों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ चाकूओं से वार कर दिए, हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल रांझी ले जाया गया जहां उसकी नाजुक हालत देखते हुए डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

पुलिस के मुताबिक मोहित रैकवार 23 वर्ष निवासी रिछाई सरकारी स्कूल के पास रांझी ने बताया कि महाराजपुर से अपने साथी सत्यम कोरी, साहिल कोल, बड्डू कोल के साथ अपने घर रिछाई जा रहा था, जैसे ही रूपलाल कालोनी दुर्गा मंदिर के पास पहुॅचा, वहां खड़े शुभम मिश्रा, रचित यादव, रितिक यादव मिले और तीनों चाकू निकालकर उसे जान से मारने की नियत से चाकू से हमलाकर पीठ, जांघ, वायें पैर के घुटने में चोट पहुॅचा दी और जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये।

Next Post

चाकू बाजी में जीजा-साले घायल

Mon May 19 , 2025
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में हुई चाकू बाजी में जीजा साले घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक आदित्य उम्र 15 वर्ष निवासी मांडवा टेंडर 02 रामपुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि सामुदायिक भवन के पास योगी बर्मन, अमित बर्मन, संजय बर्मन, रोशन बर्मन ने पुरानी रंजिश के चलते जीजा रवि […]

You May Like