
छतरपुर। प्रशासनिक कार्य व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुचारू बनाने के उद्देश्य से अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) छतरपुर ने तहसील छतरपुर नगर और छतरपुर ग्रामीण में कुल 37 पटवारियों की नवीन अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। आदेश क्रमांक 511 एवं 520 के तहत जारी इस प्रशासनिक फेरबदल में स्थानांतरण के बाद उपस्थित हुए पटवारियों को नए हल्के आवंटित किए गए हैं, जबकि कई कार्यरत पटवारियों के हल्कों में भी बदलाव किया गया है। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
छतरपुर नगर के आदेश क्रमांक 511 के तहत आठ स्थानांतरित पटवारियों को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें सुखदेव यादव (थरा), महेश शर्मा (गंगायच), अंकित कुमार तिवारी (धामची), अजेन्द्र पटेरिया (वारी), सूरज अहिरवार (रौरा), वर्षा शुक्ला (गठेवरा), भगवत पटेल (पिडपा) और विनोद कुमार शुक्ला (अतनिया) शामिल हैं। वहीं उमेश यादव, देवराज अहिरवार, रिचा रावत, जितेन्द्र सिंह, राकेश कुमार तिवारी, अमरलाल अहिरवार, रामअवतार अहिरवार और राहुल देव पटेल के हल्कों में भी परिवर्तन किया गया है।
आदेश क्रमांक 520 के तहत छतरपुर ग्रामीण क्षेत्र में भी व्यापक फेरबदल किया गया है। अरविन्द पटेल (दालौन), रमेश प्रसाद कुशवाहा (अचट्ट), नम्रता त्रिपाठी (टुडर), सोनल अग्रवाल (हतना), मनोज घोष (महेवा) और अनिल कुमार अहिरवार (नेगुवा) को नई पदस्थापना दी गई है। इसके अलावा अनुराधा पटेल, रंजीत यादव, सुनीता शिवहरे, प्रीति गुप्ता, अमित कुमार सक्सेना, गोविन्द चौरसिया, सर्वेश यादव, रावेन्द्र सिंह, चंदा बाई पटेल, सुशील अहिरवार, अनुप खरे और परशुराम कोंदर के हल्के बदले गए हैं। वहीं सुभाष अरजरिया को रनगुवां, वीरेन्द्र जैन को कुर्रा और अभिषेक गोस्वामी को गहरवार का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
एसडीएम कार्यालय ने तहसीलदार छतरपुर नगर एवं ग्रामीण को निर्देश दिए हैं कि भविष्य में किसी भी पटवारी के हल्के में परिवर्तन या संलग्नीकरण से पहले अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय से अनिवार्य रूप से लिखित अनुमोदन प्राप्त किया जाए। वहीं नायब तहसीलदारों और राजस्व निरीक्षकों को दो दिनों के भीतर सभी पटवारियों का प्रभार हस्तांतरण कराकर पालन प्रतिवेदन वरिष्ठ कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।
