दौसा बस हादसे पर सीएम डॉ यादव ने जताया दुख, प्रभावित यात्रियों की मदद के निर्देश

भोपाल। राजस्थान के दौसा में ऋषिकेश से इंदौर आ रही बस के दुर्घटनाग्रस्त होने की घटना पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने हादसे में मृत यात्रियों के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवारों के प्रति संवेदनाएं प्रकट कीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह घटना अत्यंत दुखद और हृदयविदारक है। राजस्थान शासन से लगातार संपर्क बनाए रखा जा रहा है और दुर्घटना से प्रभावित यात्रियों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जा रही है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत यात्रियों को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा उनके परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति दें। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल सभी यात्रियों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

Next Post

डॉक्टर्स डे पर विद्यार्थियों ने नाटक के माध्यम से समझाया डॉक्टरों का महत्व

Wed Jul 1 , 2026
पानसेमल। नगर की एक मात्र अंग्रेजी माध्यम सीबीएसई स्कूल संस्कार शिक्षा निकेतन में “डाक्टर्स डे” तथा “सीए डे” एक प्रेरणादायक एवं यादगार कार्यक्रम के साथ मनाया। विद्यालय ने समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहने वाले चिकित्सकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।इस अवसर पर विद्यालय के विद्यार्थियों […]

You May Like