भौंरा। ब्रह्माकुमारीज़ की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में संचालित 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के अंतर्गत शाहपुर क्षेत्र के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में हायर सेकेंडरी स्कूल भोरा हाई स्कूल कछार माध्यमिक शाला कछार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। अभियान का उद्देश्य विद्यार्थियों और युवाओं को नशे की बढ़ती प्रवृत्ति से दूर रखते हुए उन्हें स्वस्थ, चरित्रवान एवं मूल्यनिष्ठ जीवन के प्रति प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यार्थियों को बताया गया कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, भविष्य और समाज को भी प्रभावित करता है। इसलिए नशे से दूर रहना ही उज्ज्वल भविष्य की सबसे बड़ी गारंटी है।
