श्योपुर: जिले में तेज बारिश ने शहर के बाजार क्षेत्र में जलभराव की स्थिति पैदा कर दी। पुल दरवाजा क्षेत्र और मुख्य बाजार की दुकानों में पानी भर गया है। दुकानों के सामने बने थड़ों तक पानी पहुंच गया। व्यापार ठप हो गया है। व्यापारियों को अपना सामान बचाने के लिए संघर्ष करना पड़ा। बाजार बंद हैं। हालांकि यह बारिश किसानों के लिए लाभदायक साबित हुई है।
जिले में अब तक 27.45 इंच बारिश दर्ज की गई है। इससे किसानों को धान की रोपाई में मदद मिल रही है। व्यापारियों ने बताया कि यह समस्या हर तेज बारिश के बाद उत्पन्न होती है। जल निकासी की खराब व्यवस्था और नालियों की नियमित सफाई न होने से सड़कों पर पानी भर जाता है। पुल दरवाजा क्षेत्र में लोगों का पैदल चलना मुश्किल हो गया। दुकानदारों ने नपा से जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान मांगा है। उनका कहना है कि बार-बार बारिश से व्यापार प्रभावित होता है।
जिले में औसतन 697.02 मिमी यानी करीब 27.45 इंच वर्षा दर्ज की जा चुकी है, जो पिछले साल से अधिक है।
