विपुल अमृतलाल शाह का नया म्यूज़िक लेबल हुआ लॉन्च, पहला गाना ‘शुभारंभ’ सिद्धिविनायक मंदिर में रिलीज

मुंबई, (वार्ता) बॉलीवुड फिल्मकार विपुल अमृतलाल शाह ने अपने बैनर सनशाइन पिक्चर्स के साथ मिलकर एक नया म्यूज़िक लेबल ‘सनशाइन म्यूज़िक’ लॉन्च किया है।

विपुल अमृतलाल शाह ने अब नया सेगमेंट शुरू किया है, जिसका मकसद नए म्यूजिकल टैलेंट को तलाशना, उन्हें आगे बढ़ाना और प्रमोट करना है। लेबल की पहली पेशकश ‘शुभारंभ’ को आज मुंबई के मशहूर सिद्धिविनायक मंदिर में एक खास समारोह के दौरान लॉन्च किया गया, जहां विपुल अमृतलाल शाह और शेफाली शाह समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

प्रोजेक्ट को आशिन ए. शाह ने को-प्रोड्यूस किया है, जबकि म्यूज़िक हेड सुरेश थॉमस लेबल की पहली बड़ी रिलीज़ की क्रिएटिव डायरेक्शन और पूरी लॉन्च प्रक्रिया संभाल रहे हैं।

 

Next Post

नाले, फुटपाथ पर बनाईं गईं स्थाई दुकानों पर चली जेसीबी

Tue Dec 2 , 2025
जबलपुर: नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते के द्वारा सोमवार को शहर के भीतर स्मार्ट कार्रवाई की गई। इस दौरान अमले ने बुल्डोजर की मदद से तीन पत्ती चौक से छोटी लाइन फाटक तक के बीच में जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाया। इस ताबड़तोड़ कार्रवाई में नगर निगम के अमले ने […]

You May Like