
ओंकारेश्वर। ओंकारेश्वर में शनिवार को मानवता और संवेदनशीलता की मिसाल देखने को मिली। ममलेश्वर मंदिर में दर्शन के दौरान एक बालक भीड़ में अपने परिवार से बिछड़ गया और घबराकर भटकने लगा।
तभी एक स्थानीय बालक की नजर उस पर पड़ी। उसने तुरंत बच्चे को झूला पुल स्थित मंदिर के प्रोटोकॉल काउंटर पर पहुंचाकर मंदिर स्टाफ को सौंप दिया।
मंदिर स्टाफ ने बच्चे को संभाला और मंदिर परिसर में अनाउंसमेंट करवाया। कुछ देर बाद बच्चे की मां उसे तलाशते हुए काउंटर पर पहुंची और अपने बच्चे को सुरक्षित पाकर भावुक हो गई। परिजनों ने स्थानीय बालक और मंदिर प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
श्री ओंकारेश्वर मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि भीड़ और क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों और बुजुर्गों का विशेष ध्यान रखें। किसी भी समस्या पर मंदिर के सहायता केंद्र पर संपर्क करें।
