अमेजन रिटर्न स्कैमः 14 लाख की धोखाधड़ी का मास्टरमाइंड जयपुर से धराया

इंदौर: ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म के जरिए सुनियोजित तरीके से ठगी करने वाले गिरोह का चंदन नगर पुलिस ने खुलासा किया है. पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मुख्य आरोपी को जयपुर (राजस्थान) से पकड़कर इंदौर लाया है. गिरोह ने अमेजन से मंगाए गए एप्पल कंपनी के महंगे प्रोडक्ट बदलकर करीब 14 लाख रुपए की ठगी की थी.थाना प्रभारी तिलक करोले ने बताया कि मामला तब सामने आया, जब अमेजन के डिलीवरी पार्टनर एनटेक्स कंपनी के अधिकारी ने शिकायत दर्ज कराई थी, जांच में पता चला कि डिलीवरी बॉय दीपक मोहेर और उसके साथी फर्जी आईडी और वर्चुअल नंबर के जरिए एप्पल के महंगे प्रोडक्ट (आईपॉड, पेंसिल) ऑर्डर करते थे.

डिलीवरी के दौरान असली सामान निकालकर उसकी जगह पहले से खरीदा गया नकली सामान पैक कर ऑर्डर कैंसिल दिखाकर कंपनी को वापस भेज दिया जाता था. पूछताछ में खुलासा हुआ कि आरोपी दिल्ली से डुप्लीकेट प्रोडक्ट खरीदते थे और इंदौर में फर्जी एड्रेस पर ऑर्डर मंगवाते थे. असली प्रोडक्ट को बस के जरिए जयपुर भेजा जाता था, जहां मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता उसे दिल्ली के करोल बाग में बेचकर मुनाफा कमाता था. पुलिस ने रितिक को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों के मुताबिक, गिरोह से जुड़े अन्य मामलों और आरोपियों के सामने आने की संभावना है.

मास्टरमाइंड तक ऐसे पहुंची पुलिस

चंदन नगर पुलिस ने शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू की थी, पुलिस ने पहले पालदा में रहने वाले 34 वर्षीय दीपक मोहेर को गिरफ्तार किया था, उसकी निशानदेही पर राजस्थान के जयपुर में रहने वाले 24 वर्षीय मास्टरमाइंड रितिक गुप्ता को तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जयपुर से दबोचा गया है

Next Post

‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुए विवाद ने पकड़ी तूल, युजवेंद्र चहल ने इस एक्ट्रेस पर किया मानहानि का केस

Sat Apr 18 , 2026
Cricketer Yuzvendra Chahal और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच ‘क्यूट मैसेज’ से शुरू हुआ विवाद अब कानूनी मोड़ ले चुका है। तानिया ने दावा किया है कि चहल ने उनके खिलाफ मानहानि का केस दर्ज कराया है। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और एक्ट्रेस तानिया चटर्जी के बीच चल रहा विवाद […]

You May Like

मनोरंजन