
खंडवा । जिले में कलेक्टर ऋषव गुप्ता के निर्देश पर उर्वरक के अवैध परिवहन व भंडारण के विरूद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में पुलिस थाना खालवा में मंगलवार व बुधवार की मध्य रात्रि में उर्वरक के अवैध परिवहन के मामले में खालवा थाने में एक एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
उपसंचालक कृषि नीतेश यादव ने बताया कि बिना अनुज्ञप्ति के अवैध रुप से उर्वरक के परिवहन करते हुए पाए जाने पर विकासखण्ड खालवा के उर्वरक गुण नियत्रंण निरीक्षक गोरेलाल वास्कले द्वारा पुलिस थाना खालवा में एफ आई आर दर्ज कराई गई है।
उर्वरक परिवहनकर्ता मनोज पिता गोकुल राठोड़ निवासी सारोला तहसील पंधाना से बिल वाउचर व लाइसेंस मांगे गये तो उसके पास कोई वैध दस्तावेज नही पाये गये।
