CM हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में जिला पंचायत को मिला प्रथम स्थान

रीवा। जिला पंचायत रीवा को सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण में अप्रैल माह की ग्रेडिंग में प्रथम स्थान मिला है. इस उपलब्धि पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मेहताब सिंह गुर्जर ने सीएम हेल्पलाइन शाखा के अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर गुर्जर ने कहा कि जिला पंचायत तथा जनपद पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों पर तत्पता से कार्यवाही की. अधिकतर प्रकरणों को समुचित कार्यवाही के बाद संतुष्टिपूर्वक निराकृत किया गया जिससे जिला पंचायत को रैंकिंग में प्रथम स्थान मिला. मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने सभी अधिकारियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी हैं.

Next Post

सीधी पुलिस ने 13 स्थानों पर लगाई जन चौपाल

Thu May 22 , 2025
सीधी।13 ग्रामों में सीधी पुलिस का जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया।थाना रामपुर नैकिन अंतर्गत ग्राम झाला में जन चौपाल का आयोजन किया गया। जन चौपाल मे सरपंच, सचिव सहित महिला, पुरूष एवं बच्चे उपस्थित थे। जिनसे पुलिस एवं जनता के बीच संवाद की कड़ी को सरल बनाने हेतु विस्तृत […]

You May Like