तीन करोड़ की रिश्वत मांगने वाले कलेक्टर हटे, साकेत मालवीय को अशोकनगर की कमान

भोपाल। तीन करोड़ रुपये की कथित रिश्वत मांगने के गंभीर आरोपों के बीच आखिरकार अशोक नगर के कलेक्टर को हटना पड़ा है। लंबे समय से चर्चाओं में रहे कलेक्टर को हटाकर सरकार ने संकेत दे दिया है कि भ्रष्टाचार के आरोपों को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। चुनाव आयोग की अनुमति के बाद जिले के नए कलेक्टर के नाम की औपचारिक घोषणा कर दी गई है।

2014 बैच के आईएएस अधिकारी साकेत मालवीय को अशोकनगर का नया कलेक्टर नियुक्त किया गया है।

दरअसल, अशोकनगर के पूर्व कलेक्टर आदित्य सिंह पर आनंदपुर धाम ट्रस्ट से जुड़े एक मामले में तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप लगे थे। ट्रस्ट पदाधिकारियों का आरोप था कि संपत्ति के नामांतरण के बदले उनसे अवैध राशि की मांग की गई। मामला सामने आने के बाद ट्रस्ट ने इसकी शिकायत सीधे दिल्ली में बीजेपी हाईकमान तक पहुंचाई।

शिकायत मिलते ही सरकार हरकत में आई और पूरे प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर को हटाने पर अंदरूनी स्तर पर मंथन शुरू हुआ। अब साकेत मालवीय की नियुक्ति के साथ यह स्पष्ट हो गया है कि सरकार इस मामले में सख्त रुख अपनाते हुए प्रशासनिक बदलाव के जरिए संदेश देना चाहती है।

Next Post

खाचरौद के चापाखेड़ा से लापता प्रेमी युगल की उज्जैन में मिली लाश 

Wed Jan 21 , 2026
उज्जैन। इंदौर रोड तपोभूमि-चंदेसरी के बीच शिप्रा किनारे ब्रिज के नीचे युवक-युवती की लाश बुधवार सुबह कुछ लोगों ने देखी तो पुलिस को सूचना दी। दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक युवक-युवती खाचरौद के ग्राम चापाखेड़ा में रहने वाले प्रेमी युगल होना सामने आए। दोनों की गुमशुदगी खाचरोद […]

You May Like

मनोरंजन