
इंदौर: राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर असमंजस बरकरार है. बताया जा रहा है कि नगर निगम द्वारा कार्यक्रम के लिए नेहरू स्टेडियम की अनुमति पर स्थित स्पष्ट नहीं की है. इसके बाद कांग्रेस ने शहर में दूसरी योजना के तहत दो जगह चिन्हित कर ली है, जिसमें एक स्थान जेसीबी से सफ़ाई और समतलीकरण का काम भी शुरू हो गया है.
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष और सांसद राहुल गांधी 12 सितंबर को इंदौर आ रहे हैं. राहुल गांधी अपने निर्धारित कार्यक्रम ‘छात्रों की गूंज’ में छात्र छात्राओं से संवाद करेंगे. इसको लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे ने नगर निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल से नेहरू स्टेडियम की अनुमति मांगी है. बताया जा रहा है कि नेहरू स्टेडियम की नगर निगम अनुमति देने के पक्ष में नहीं है, हालांकि यह अभी अपुष्ट है, क्योंकि निगम से अधिकृत रूप से मना नहीं किया गया है.
इसके बाद भी शहर कांग्रेस ने अनुमति नहीं मिलने की स्थिति में दूसरे दो स्थान चिन्हित कर लिए है. इसमें पहला स्थान राऊ विधानसभा में एम आर 3 सड़क पर स्थित रीजनल पार्क के सामने खाली मैदान है, जिसमें 50 हजार से ज्यादा छात्रों एकत्र हो सकते हैं. खास बात यह है कि प्रदेश कांग्रेस एवं शहर कांग्रेस ने उक्त स्थान पर जेसीबी मशीन से साफ सफाई भी शुरू करवा कर जमीन समतली कारण का कार्य शुरू कर दिया है. यह वहीं स्थान है, जहां पर प्रशासन द्वारा दीवाली पर पटाखा बाज़ार एवं मेला लगता है.
शहर कांग्रेस द्वारा एक अन्य स्थान पर को तय करने पर विचार किया जा रहा है. उक्त स्थान चोइथराम हॉस्पिटल के सामने सांघी परिसर भी है, जो बोहरा समाज की जमीन है. शहर कांग्रेस के सूत्रों के अनुसार अभी नगर निगम से नेहरू स्टेडियम की मनाही नहीं हुई है. यदि स्टेडियम देने से मना किया गया , तो फिर उपरोक्त किसी एक स्थान पर 12 दिसंबर को राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित होगा.
