भोपाल:ऐशबाग थाना पुलिस ने 10 हजार रूपए के इनामी फरार बदमाश को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से पुलिस ने कट्टा भी बरामद किया है. बदमाश पर कट्टे से फायर कर दहशत फैलाने का आरोप है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आरोपी शुभम राय उर्फ भूरा उम्र 24 साल निवासी बजरिया शातिर बदमाश है, जिसके विरूध्द थाना ऐशबाग के अलावा अन्य थानो में करीवन एक दर्जन से अधिक अपराध पंजीबध्द है. फरियादी मोहम्मद उस्मान उर्फ बब्बन निवासी जवाहर कालोनी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी. उस्मान ने बताया था कि 9 अक्टूबर को रात के समय आरोपी शुभम राय उर्फ भूरा ने गाली देते हुए हवाई फायर किया था.
