पेपर लीक से 7.5 करोड़ युवाओं का भविष्य दांव परः कांग्रेस

इंदौर: आज देश का युवा मोदी सरकार की असफल शिक्षा नीति, पेपर लीक एवं भर्ती में देरी और बढ़ती बेरोज़गारी से आक्रोशित है. छात्रों की गूंज अभियान से कांग्रेस सड़क से संसद तक करोड़ों छात्रों की आवाज़ उठाएगी. उक्त अभियान अब 28 शहरों की बजाय देश के सौ शहरों में प्रस्तावित किया है. कांग्रेस द्वारा शिक्षा मंत्री का इस्तीफा,नेशनल टेस्टिंग एजेंसी भंग करने और  छात्र छात्राओं पर पुलिस कार्रवाई की मांग करती है.

आज प्रेस क्लब में प्रदेश कांग्रेस की ओर से पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना क¸वारे, शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकसे एवं  प्रदेश प्रवक्ता अमित चौरसिया ने पत्रकारों से चर्चा में उक्त बात कही. पूर्व मंत्री प्रियव्रत सिंह ने कहा कि दिल्ली में देशभर से हजारों छात्र छात्राओं एवं युवाओं द्वारा शांतिपूर्ण ढंग संसद मार्च किया जा रहा था, ताकि सरकार उनकी समस्याओं पर चर्चा करे. मगर छात्रों को दिल्ली पुलिस बल का सामना करना पड़ा.

प्रियव्रत सिंह ने आरोप लगाया गया कि छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया, महिला छात्राओं के साथ अभद्रता की गई. उसमें अनेक छात्र घायल हुए तथा शांतिपूर्ण विरोध को बलपूर्वक दबाने का प्रयास किया. सिंह ने छात्रों पर बुरी तरह से लाठीचार्ज करने एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव, के.सी. वेणुगोपाल सहित इंडिया गठबंधन के नेताओं को हिरासत में लेने की निंदा की. पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष हिना क¸वारेने कहा कि देश में कम-से-कम 152 पेपर लीक की घटनाओं से 7.5 करोड़ से अधिक छात्र प्रभावित हुए हैं. परीक्षाएं रद्द हुईं, परिणामों में देरी हुई और भर्ती प्रक्रियाएं ठप पड़ गई. इसका सबसे बड़ा उदाहरण नीट परीक्षा 2026 कि विफलता है, जिसमें 22 लाख से ज्यादा छात्र प्रभावित हुए.

कांग्रेस की निम्न मांग
– कांग्रेस ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा
– छात्रों पर पुलिस कार्रवाई की स्वतंत्र जांच
– परीक्षा व्यवस्था पर संसद में विशेष चर्चा
– राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) को भंग करने,
– पेपर लीक माफिया एवं राजनीतिक संरक्षण की निष्पक्ष जांच
– परीक्षाओं और भर्तियों का वार्षिक कैलेंडर लागू किया जा

Next Post

शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में फंसे डेविड वॉर्नर, कोर्ट में कबूला जुर्म; अब हो सकती है जेल

Thu Jul 23 , 2026
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने शराब पीकर गाड़ी चलाने के मामले में कोर्ट में जुर्म कबूल कर लिया है। इस मामले में 18 अगस्त सजा का ऐलान किया जाना है। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तूफानी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने ड्रिंक एंड ड्राइव मामले में कोर्ट के सामने अपना जुर्म […]

You May Like