करोंद गल्ला मंडी में बनी गोदाम में लगी भीषण आग

भोपाल: करोंद गल्ला मंडी के पास गोदाम में बुधवार की सुबह भीषण आगजनी की घटना हुई. गोदाम में आग की सूचना मिलने पर फायर दमकलें मौके पर पहुंची. जानकारी सामने आई है कि मंडी में बने मखाने के गोदाम में आगजनी की घटना हुई है. भीषण आग को बुझाने के लिएक करीब 6 फायर दमकलें पहुंची है. गोदाम में लगी आग को बुझाने का प्रयास फायर बिग्रेड़ की टीमें लगातार कर रही है.

मंड़ी में आगजनी की घटना होने से पूरे क्षेत्र में धुंआ दिखाई दे रहा है. स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि आगजनी की घटना से बहुत नुकान हुआ है. हालांकि किसी मखाने की गोदाम में आगजनी से कितने का नुकसान हुआ है इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है. घटना में किसी भी व्यक्ति के झुलने की भी जानकारी से इंकार किया गया है.

Next Post

संसदीय राजभाषा समिति ने किया श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में दर्शन

Wed Oct 15 , 2025
उज्जैन: संसदीय राजभाषा समिति (तीसरी उपसमिति) के संयोजक श्रीरंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा) के नेतृत्व में समिति के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी आज प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित पवित्र भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। […]

You May Like