संसदीय राजभाषा समिति ने किया श्री महाकालेश्वर भगवान की भस्म आरती में दर्शन

उज्जैन: संसदीय राजभाषा समिति (तीसरी उपसमिति) के संयोजक श्रीरंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा) के नेतृत्व में समिति के सदस्य एवं प्रशासनिक अधिकारी आज प्रातःकाल श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित पवित्र भस्म आरती में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर सभी सदस्यों ने भगवान महाकालेश्वर जी के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

उपसमिति में प्रमुख सदस्य शामिल थे: श्रीरंग आप्पा बारणे (सांसद, लोकसभा, संयोजक), ओमप्रकाश राजेनिंबालकर (सांसद, लोकसभा), ईरण्णा कड़ाड़ी (सांसद, राज्यसभा),नीरज डांगी (सांसद, राज्यसभा) और श्रीमती संगीता यादव (सदस्य, राज्यसभा)।इस अवसर पर मंदिर प्रबंध समिति के उप प्रशासक एस. एन. सोनी ने सभी सदस्यों एवं प्रशासनिक अधिकारियों का स्वागत और सम्मान किया।

Next Post

शिवश्रीधाम कॉलोनी में सुरक्षा बैठक, कॉलोनीवासियों से सीधे संवाद

Wed Oct 15 , 2025
इंदौर: शिवश्रीधाम कॉलोनी में थाना प्रभारी डॉ. सहर्ष यादव ने कॉलोनीवासियों के साथ सुरक्षा एवं शांति सुनिश्चित करने को लेकर विशेष बैठक आयोजित की. बैठक में कॉलोनी में सीसीटीवी कैमरे, सुरक्षा गार्ड की व्यवस्था और किराएदारों एवं नौकरों के सत्यापन की व्यवस्था पर चर्चा की गई. इसके अलावा नशे के […]

You May Like