Bhoot Bangla से अक्षय कुमार की बदलेगी किस्मत? ब्लॉकबस्टर बनने के लिए पार करना होगा इतना बड़ा टारगेट

अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ से बड़ी उम्मीदें जुड़ी हैं। 120 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म को हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बनने के लिए बड़ा कलेक्शन करना होगा।

अभिनेता अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही है। दोनों की नई फैंटेसी हॉरर कॉमेडी भूत बंगला 17 अप्रैल 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का टीजर हाल ही में सामने आया, जिसे दर्शकों की ओर से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।

इस फिल्म से अक्षय कुमार को खास उम्मीदें हैं, क्योंकि कोविड के बाद उनका बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड कुछ खास नहीं रहा। पिछले कुछ सालों में उन्होंने कई फिल्में दीं, लेकिन उनमें से कम ही दर्शकों का दिल जीत सकीं। ऐसे में माना जा रहा है कि साल 2026 उनके लिए नई शुरुआत साबित हो सकता है।

हिट बनने के लिए कितना कमाना जरूरी
बताया जा रहा है कि भूत बंगला करीब 120 करोड़ रुपये के बजट में तैयार हुई है। आमतौर पर किसी फिल्म को हिट माना जाता है, जब वह अपने बजट से करीब 1.5 से 2 गुना तक कमाई कर लेती है।

इस हिसाब से फिल्म को हिट बनने के लिए कम से कम 120 से 140 प्रतिशत तक की कमाई करनी होगी। यानी इसे लगभग 170 करोड़ रुपये या उससे अधिक का कलेक्शन करना जरूरी माना जा रहा है।

सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर बनने का टारगेट
अगर यह फिल्म अपने बजट के मुकाबले 140 से 170 प्रतिशत तक कमाई करती है, तो इसे सुपरहिट की कैटेगरी में रखा जाएगा। वहीं ब्लॉकबस्टर का दर्जा पाने के लिए फिल्म को अपने बजट का करीब 170 से 200 प्रतिशत तक कमाना होगा।

यानि 120 करोड़ रुपये के बजट वाली इस फिल्म को ब्लॉकबस्टर बनने के लिए लगभग 240 करोड़ रुपये या उससे ज्यादा की कमाई करनी पड़ेगी। हालांकि यह सफर आसान नहीं होगा, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर इसे धुरंधर 2: द रिवेंज जैसी बड़ी फिल्म से टक्कर मिलने वाली है।

ओपनिंग डे पर बन सकता है रिकॉर्ड
ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, भूत बंगला ओपनिंग डे पर 10 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई करने की स्थिति में नजर आ रही है। अगर ऐसा होता है, तो यह अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी की अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित हो सकती है।

फिलहाल इस जोड़ी की सबसे बड़ी ओपनिंग खट्टा मीठा के नाम है, जिसने पहले दिन करीब 6.86 करोड़ रुपये की कमाई की थी। माना जा रहा है कि नई फिल्म इस रिकॉर्ड को आसानी से पीछे छोड़ सकती है।

दमदार स्टारकास्ट से बढ़ी उम्मीदें
भूत बंगला एक हॉरर कॉमेडी एंटरटेनर है, जिसमें अक्षय कुमार के साथ परेश रावल, राजपाल यादव, तबू और वामिका गब्बी जैसे कलाकार अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म को एकता कपूर और शोभा कपूर ने प्रोड्यूस किया है। अब सबकी नजरें इस बात पर टिकी हैं कि रिलीज के बाद यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखा पाती है।

Next Post

अब जर्जर भवन निगम के निशाने पर, ढाबा रोड पर मकान गिरने के बाद मुहिम

Wed Apr 8 , 2026
उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण सड़क बीडी मार्केट से लगाकर बड़े पुल तक जो बनाई जा रही है. उसमें लगभग 600 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं. उन्हीं में से एक मकान सोमवार की रात गिर गया, उसके बाद अब शहर के सभी जीर्णशीर्ण और जर्जर […]

You May Like

मनोरंजन