अब जर्जर भवन निगम के निशाने पर, ढाबा रोड पर मकान गिरने के बाद मुहिम

उज्जैन: सिंहस्थ 2028 के मद्देनजर एक महत्वपूर्ण सड़क बीडी मार्केट से लगाकर बड़े पुल तक जो बनाई जा रही है. उसमें लगभग 600 मकान चौड़ीकरण की जद में आ रहे हैं. उन्हीं में से एक मकान सोमवार की रात गिर गया, उसके बाद अब शहर के सभी जीर्णशीर्ण और जर्जर मकान नगर निगम के निशाने पर आ गए हैं.नवभारत से चर्चा में नगर निगम की अपर आयुक्त संतोष टैगोर ने बताया कि जो मकान सोमवार की रात को गिर गया है, उसका मलबा हमने मौके से हटा दिया है, और गनीमत रही है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ.

पूरे शहर के मकान होंगे चिन्हित
बकौल अपर आयुक्त नगर निगम अब ऐसे सभी मकानों को चिन्हित करेगा जो न सिर्फ जीर्णशीर्ण है बल्कि गिराऊ भवन भी घोषित हो चुके हैं, जिन मकानों पर पहले से नोटिस चस्पा है उन्हें भी गिराया जाएगा और यदि सिंहस्थ के मद्देनजर बन रही सड़कों की जद में ऐसे मकान आ रहे हैं तो उन्हें प्राथमिकता से हटाया जाएगा ताकि गिरने की स्थिति में जान माल की हानि ना हो.

600 से ज्यादा मकान जद में आए
वीडी क्लॉथ मार्केट से लेकर बड़े पुल तक सिंहस्थ चौड़ीकरण के लिए जो सड़क बनाई जा रही है उसमें 600 से अधिक मकान जद में आ रहे हैं, कुछ मकान मालिक अपने हाथों से मकान हटा रहे हैं तो कुछ पर नगर निगम कार्रवाई कर रहा है. कुल मिलाकर 1600 भवन है जो प्रभावित हो रहे हैं और उन्हीं में से से एक मकान सोमवार की शाम को गिर गया। उसी के बाद नगर निगम ने बाकी सब गिराऊ मकान हटाने और कार्रवाई करने की बात कही है।

पानी की निकासी, जल जमाव और नाली पर फोकस
मकान गिरने का जो घटनाक्रम हुआ, उसमें एक बार सामने आई है कि सिंहस्थ के तहत जो निर्माण कार्य चल रहे हैं, चौड़ीकरण हो रहा है और मकान भी हटाए जा रहे हैं, ऐसे में जल जमाव की स्थिति हो रही है ,पहले जो नालियां बनाई गई थी वह जाम हो गई है, ऐसे में जल जमाव और पानी के लिए वैकल्पिक मार्ग नहीं होने से नींव कमजोर हो रही है, और मकान गिरने की घटना सामने आई है ऐसे में नगर निगम अब पानी की निकासी, जल जमाव को दूर करने और नाली बनाने पर फोकस करेगा.

27 करोड़ से सड़क
महाकाल मार्ग सवारी मार्ग, सिंहस्थ क्षेत्र पहुंच मार्ग, पेशवाई मार्ग पर जो चौड़ीकरण चल रहा है वो सड़क 27 करोड़ से बनाई जा रही है. ऐसे में सुरक्षा सतर्कता, यहां पर बरतना बहुत जरूरी है. शिप्रा के तट पर भी लोग इसी मार्ग से जाते हैं. कार्तिक मेला रावण दहन आदि धार्मिक सामाजिक सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने के लिए भी लोग यहीं से जाते हैं. विक्रम उत्सव का आयोजन रामघाट पर होता है तो लोग यहीं से पहुंचते हैं यही कारण है कि अफसरो का फोकस इस मार्ग पर अत्यधिक हो गया है

Next Post

जब राजपाल यादव पर उठे सवाल, तो सपोर्ट में आए सलमान खान, बोले- डॉलर ऊपर-नीचे हो, हुनर तय करता है वेल्यू

Wed Apr 8 , 2026
सलमान खान ने राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक पोस्ट शेयर किया और उनके 30 साल की मेहनत की सराहना जमकर तारीफ भी की है। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने हाल ही में कॉमेडियन और अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन में एक भावुक और प्रेरक पोस्ट साझा किया है। […]

You May Like