रायसेन. जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने के उद्देश्य से धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत सांची जनपद पंचायत के ग्राम बनगवां में शिविर आयोजित किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई । शिविर में आधार कार्ड, आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, पीएम किसान, जनधन खाता के वितरण के साथ ही उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, राष्ट्रीय पशुधन मिशन आदि योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में एसडीएम मुकेश सिंह, सांची जनपद पंचायत सीईओ श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
धरबी आबा ग्राम उत्कर्ष अभियान: ग्राम वनगवां में शिविर आयोजित
