तबादले के लिए रिश्वत मांगने वाला बाबू निलंबित

सीहोर. वन विभाग में महिला कर्मचारी को अनुकंपा नियुक्ति कराने के लिए 25 हजार रुपए लेने वाले बाबू ने एक बार फिर उसे स्थानांतरित होने पर रिलीव करने के नाम पर पांच हजार रुपये की मांग की थी, जिसका आडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद डीएफओ ने एसडीओ को उक्त मामले की जांच सौंपी थी, जिसमें स्थापना शाखा का बाबू दोषी पाए जाने पर उसे निलंबित कर दिया है.

उल्लेखनीय है कि प्रहलाद सिंह महेश्वरी सहायक ग्रेड-3 स्थापना शाखा प्रभारी वनमंडल के प्रभार में रहते हुए 16 जून को अभिलाषा जैन सहायक ग्रेड-3 का स्थानांतरण सीहोर से भोपाल होने पर अभिलाषा जैन से उन्हें वनमंडल भोपाल भारमुक्त किए जाने के लिए रिश्वत मांगने संबंधी 2 रिकार्डिंग आडियो वायरल होने पर उक्त आडियो की जांच कराई गई.जांच प्रतिवेदन के आधार पर प्रहलाद सिंह महेश्वरी सहायक ग्रेड-3 स्थापना शाखा प्रभारी वनमंडल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है.

 

Next Post

किशोरी के दुष्कर्मी को 20 साल की कैद

Fri Jun 20 , 2025
सीहोर. बस में जा रही एक किशोरी का अपहरण कर उसके साथ ज्यादती के मामले में विशेष न्यायाधीश स्मृता सिंह ठाकुर ने आरोपी सोहिल उर्फ सोहेल उम्र 20 वर्ष को दोषी पाते हुए 20 साल के सश्रम कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है. मामले में शासन की ओर से […]

You May Like