हैदराबाद, लीवुड अभिनेत्री और सांसद कंगना रनौत ने डीएमके नेता उदयनिधि स्टालिन की गिरफ्तारी पर अपनी मुखर प्रतिक्रिया दी है। तमिलनाडु में एक जनसभा के दौरान अभद्र भाषा के इस्तेमाल के मामले में स्टालिन की हालिया गिरफ्तारी और जमानत पर कंगना ने सोशल मीडिया के माध्यम से तीखा बयान जारी किया है।
इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए साधा निशाना
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर इस पूरे घटनाक्रम से जुड़ा एक आर्टिकल साझा करते हुए लिखा कि किसी भी सभ्य समाज में डबल मीनिंग वाले और भद्दे मजाक बर्दाश्त नहीं किए जा सकते। उन्होंने इसे एक अच्छी मिसाल बताया, भले ही आरोपी अब जमानत पर रिहा हो चुके हों।
खुशबू सुंदर ने भी की कड़ी निंदा
इस विवाद पर अभिनेत्री और नेता खुशबू सुंदर ने भी उदयनिधि की टिप्पणी को बेहद अपमानजनक बताया है। उन्होंने राजनीतिक विरोध में व्यक्तिगत अपमान और अभद्रता का सहारा लेने की कड़ी आलोचना करते हुए बिना शर्त सार्वजनिक माफी की मांग की है।

