ग्वालियर नो फ्लाइंग जोन घोषित, किसी भी तरह की हवाई गतिविधि पर रोक

ग्वालियर: प्रधानमंत्री की ट्रांजिट विजिट को देखते हुए ग्वालियर आज नो-फ्लाइंग जोन रहेगा। एयरफोर्स स्टेशन से तीन किलोमीटर के दायरे में किसी भी तरह की हवाई गतिविधि पर पूरी तरह प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके लिए जिला प्रशासन, पुलिस और एयरफोर्स के बीच बैठक हुई।

पीएम मोदी के लिए ग्वालियर एयरफोर्स स्टेशन पर ग्रीन रूम, सेफ हाउस और पीएमओ यूनिट तैयार की गई है। इन व्यवस्थाओं के लिए अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारिया दी गई हैं। तय कार्यक्रम के अनुसार, पीएम मोदी हेलिकॉप्टर से अशोकनगर जाएंगे। लेकिन खराब मौसम होने की स्थिति में उनके लिए सड़क मार्ग का भी विकल्प तैयार किया गया है।

सुरक्षा एजेंसियों ने रूट का निरीक्षण किया, जिससे आपात हालात में सड़क मार्ग का इस्तेमाल किया जा सके। पीएम की ट्रांजिट विजिट को लेकर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट पर है। पुलिस की टीमों ने आज रात शहर के होटलों की चेकिंग कर एंट्री रजिस्टरों की जांच और बाहर से आए मेहमानों की डिटेल्स खंगाली। बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और शहर के प्रवेश द्वारों पर नाकाबंदी कर रात भर तलाशी अभियान चलाया गया।

Next Post

ACP ने आमजन से किया संवाद, नशाखोरी पर सख्ती का दिया आश्वासन

Fri Apr 11 , 2025
इंदौर: मुख्यमंत्री और प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देशों के तहत इंदौर पुलिस आमजन के बीच पहुंचकर उनका भरोसा जीतने और सुरक्षा का एहसास दिलाने के अभियान में जुटी है. जिसके तहत पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह के मार्गदर्शन में अधिकारी रोजाना क्षेत्रीय भ्रमण कर रहे हैं और नागरिकों से सीधा […]

You May Like