उत्तरी सुलावेसी में 6.0 तीव्रता का आया भूकंप

जकार्ता, 26 फरवरी (वार्ता) इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी प्रांत में बुधवार को बिना बड़ी लहरें आए 6.0 तीव्रता का भूकंप आया। देश की मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी ने यह जानकारी दी।

एजेंसी ने कहा कि भूकंप स्थानीय समयानुसार बुधवार सुबह 5:55 बजे आया और इसका का केंद्र पूर्वी बोलांग मोंगोंडो से 45 किमी दक्षिण पूर्व में स्थित था इसका केन्द्र समुद्र तल के नीचे 10 किमी की गहराई था।

भूकंप का झटका पास के गोरोन्तालो प्रांत में भी महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता तीन एमएमआई थी। एजेंसी ने सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की, क्योंकि भूकंप से बड़ी लहरें नहीं उठेंगी।

 

Next Post

संगम की रेती पर आस्था का जनसैलाब,योगी सक्रिय

Wed Feb 26 , 2025
महाकुंभ नगर 26 फरवरी (वार्ता) महाकुंभ के अंतिम स्नान पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर तीर्थराज प्रयागराज में आस्था का जनसैलाब उमड़ रहा है। इस मौके पर सुरक्षा के चाक चौबंद इंतजाम किये गये हैं। महाशिवरात्रि स्नान पर्व के बाद 45 दिन तक चलने वाले महाकुंभ मेले का समापन हो जायेगा […]

You May Like