भोपाल: मध्यप्रदेश शासन के कैबिनेट मंत्री इंदर सिंह परमार ने शुक्रवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेशभर से पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं एवं आमजनों से संवाद किया। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।मंत्री परमार ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त शिकायतों और समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कई मामलों का मौके पर ही समाधान कराया।
वहीं, जिन समस्याओं का तत्काल निराकरण संभव नहीं हो सका, उन्हें संबंधित विभागों को भेजकर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।उन्होंने कार्यकर्ताओं से क्षेत्रीय मुद्दों की जानकारी ली और कहा कि जनसमस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है। पार्टी कार्यकर्ताओं और आमजन के सुझावों व समस्याओं पर प्रभावी कार्रवाई कर उन्हें राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।
