सिंधिया ने माँ दुर्गा की आरती कर बंगाली समाज को संबोधित किया

ग्वालियर। मानस भवन में आज बंगाली सोशल एंड कल्चरल एसोसिएशन द्वारा महानवमी की पूजा हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ की गई। सुबह नवमी की पूजा के उपरांत संधि पूजा एवं हवन का आयोजन किया गया। दोपहर में महाभोग प्रसाद वितरण के पश्चात संगीत प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शाम को संध्या आरती के अवसर पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने माँ दुर्गा की आरती की तथा बंगाली समाज को संबोधित किया। रात्रि में एसोसिएशन द्वारा म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया गया जिसमें सभी ने आनंदपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Next Post

झुका सिर-नम आंखे और…ट्रंप के सामने असहाय हुए आग उगलने वाले नेतन्याहू

Wed Oct 1 , 2025
नेतन्याहू ने अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के सामने दोहा हमले को लेकर माफी मांगी। व्हाइट हाउस ने उनकी ब्लैक एंड व्हाइट फोटो जारी की; जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हाल ही में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने […]

You May Like