
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत इमलई में करंट की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई । पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है । पुलिस के मुताबिक शनिवार को टिंकू चौधरी 27 वर्ष निवासी लोहिया पुल इमलई ने सूचना दी कि वह राजमिस्त्री है। सुबह लगभग 9 बजे बड़े पिता भागचंद चौधरी के बेटे अनिल चौधरी 32 वर्ष के साथ गांव में प्लास्टर करने गया था वहां से दोपहर लगभग 1 बजे अपने अपने घर खाना खाने आ गया था। अनिल चौधरी के घर की पुताई का काम चल रहा था कुछ देर बाद बड़े पिता भागचंद के घर से चिल्लाने की आवाज आने पर जाकर देखा तो भाई अनिल चौधरी के घर के अंदर बेहोशी हालत में पड़ा था उनके घर में खिडक़ी के पास लोहे की कूलर भी रखा था बड़ी मम्मी ज्ञान बाई ने बताया कि अनिल चौधरी सफाई करते समय खिडक़ी की राड को पकडक़र चिपक गया जिसमें बिजली का करंट रहा होगा, भाई अनिल को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पनागर लेकर गये, डाक्टर ने चैक कर अनिल चौधरी को मृत घोषित कर दिया।
