
जबलपुर। माढ़ोताल थाना अंतर्गत राजीवगांधी नगर में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियों मेंं उठाया इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक शनिवार को मेडिकल कॉलेज से सूचना मिली कि मोहनलाल साहू 43 वर्ष निवासी राजीवगांधी नगर आकाश विहार माढ़ोताल का घर फांसी लगाने के कारण उपचार के लिए भाई नितिन साहू द्वारा लाया गया था डॉक्टर ने चैक कर मोहन लाल साहू को मृत घोषित कर दिया । सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।
