NCC वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पूरे जोश के साथ जारी

मंदसौर। पिछले पाँच दिनों से मंदसौर में चल रहा राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) का वार्षिक प्रशिक्षण शिविर पूरी ऊर्जा और उत्साह के साथ जारी है। कठिन मौसम और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद, कैडेट्स और स्टाफ पूरे समर्पण के साथ प्रशिक्षण में जुटे हुए हैं और उनका मनोबल उच्च बना हुआ है। अब तक कैडेट्स ने योग, शारीरिक प्रशिक्षण, हथियार संचालन और फायरिंग जैसी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी की है। इसके साथ ही उन्हें प्राथमिक उपचार, ट्रैफिक नियंत्रण, आपदा प्रबंधन, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, नेतृत्व कौशल और सैन्य संगठन की बुनियादी जानकारी भी दी गई।

Next Post

बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Sun Jun 1 , 2025
खंडवा। पदमनगर थाना पुलिस ने वाहन चोरी के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। तीन चोरों को गिरफ्तार कर उनके पास से चोरी की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी करना स्वीकार किया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। Facebook Share […]

You May Like