बीजेपी सांसद भारत सिंह आम आदमी पार्टी ग्वालियर को तोड़ना चाहते है – रोहित गुप्ता

ग्वालियर: आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ग्वालियर चंबल संभाग के प्रभारी रोहित गुप्ता एडवोकेट ने प्रेस से चर्चा में कहा कि गृह मंत्री अमित शाह का स्पष्ट संदेश है कि अब आम आदमी पार्टी को सभी प्रदेशों में तोड़ो, उनके कार्यकर्ताओं को भाजपा में शामिल में कीजिए। इसी उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी के ग्वालियर सांसद भारत सिंह कुशवाह ने एक फोटो शेयर की जिसमें लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास कार्यों से प्रभावित होकर आज ग्वालियर के आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

रोहित गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि उक्त फोटो की वास्तविकता यह है कि हमारी पार्टी की कार्यकर्ता मनीषा बंसल कल अपनी बेटी के ट्रांसफर के लिए आवेदन देने के लिए गई थी। वहीं की तस्वीर को उन्होंने अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते हुए लिखा कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी ज्वाइन की. इस प्रेस वार्ता के माध्यम से मै भारत सिंह कुशवाह से पूछना चाहता हूँ कि अमित शाह को खुश करने के लिए जो मिथ्या एवं भ्रामक पोस्ट डाली है क्या बताएंगे कि अमिता खंडेलवाल का सदस्यता क्रमांक क्या है, इस तरह की मिथ्या एवं भ्रामक पोस्ट डालना बंद करें।पार्टी को तोड़ने का सपना कभी साकार नहीं होगा और जिन मुद्दों को लेकर आप संसद बने हो उन मुद्दों पर कार्य कीजिए। प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु चौहान एवं प्रदेश सह सचिव अमित शर्मा ने कहा कि हमारे कार्यकर्ता क्रांतिकारी हैं किसी भी कार्यकर्ता ने बीजेपी को ज्वाइन नहीं किया है

Next Post

श्योपुर के पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जगह निकलने लगा पानी, लोगों ने वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजा

Fri Jun 27 , 2025
श्योपुर: जिले के प्रेमसर गांव में एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल के साथ पानी मिलाने की शिकायतों ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, प्रेमसर स्थित एक पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाने के बाद कई ग्राहकों के वाहन कुछ ही दूरी पर बंद हो गए और उनमें तकनीकी खराबी आने […]

You May Like