श्योपुर के पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जगह निकलने लगा पानी, लोगों ने वीडियो बनाकर प्रशासन को भेजा

श्योपुर: जिले के प्रेमसर गांव में एक पेट्रोल पंप से पेट्रोल के साथ पानी मिलाने की शिकायतों ने हड़कंप मचा दिया। जानकारी के अनुसार, प्रेमसर स्थित एक पेट्रोल पंप से फ्यूल भरवाने के बाद कई ग्राहकों के वाहन कुछ ही दूरी पर बंद हो गए और उनमें तकनीकी खराबी आने लगी।जब ग्राहकों ने संदेह के आधार पर जांच की, तो उन्हें पेट्रोल में पानी मिला हुआ नजर आया। इसके बाद नाराज़ ग्राहकों ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और पानी मिले पेट्रोल के साक्ष्य भी प्रस्तुत किए।

वहीं, पेट्रोल पंप के मैनेजर का कहना है कि संभवतः बारिश का पानी किसी तकनीकी कारण से मशीन में चला गया होगा, जिससे यह स्थिति उत्पन्न हुई। फिलहाल मशीन की जांच और सुधार का काम किया जा रहा है।घटना के बाद एक युवक ने पेट्रोल में पानी की मिलावट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिससे मामला और अधिक तूल पकड़ गया है। अब प्रशासनिक जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि वायरल वीडियो में लगाए गए आरोप कितने सही हैं और जिम्मेदार कौन है।

Next Post

दतिया को बाढ़ से बचाने की तैयारी, कलेक्टर ने संवेदनशील गांवों का दौरा किया

Fri Jun 27 , 2025
दतिया: जिले में बाढ़ और भारी बारिश की आशंका को देखते हुए प्रशासन सक्रिय हो गया है। कलेक्टर स्वप्निल वानखेडे ने कोटरा, डंगराकुआं, पालडेरा और हिनोतिया का दौरा किया। ये वे गांव हैं, जहां 2021 की बाढ़ में नुकसान हुआ था।कलेक्टर ने ग्रामीणों और अधिकारियों से पिछली बाढ़ की जानकारी […]

You May Like