इंदौर:जवाहर मार्ग और हाथीपाला के बीच बसे चंपा बाग़ में लोग चद्दर, टीन के बड़े व्यवसाय से जुड़े हैं. हाथी पाला की ओर से चंपा बाग में घुसते ही दाहिने तरफ दूसरे नंबर की गली में व्यापारियों द्वारा अपनी सीमा से बढ़ाकर टीन शेड लगाए गए हैं. साथ ही अपने दुकान का सारा सामान सड़कों पर रख दिया है जो यातायात में बाधा पैदा करता है. अगर अंदर बस्ती में कोई अग्निकांड या बड़ी अनहोनी हो जाए तो इन अतिक्रमणकर्ताओं के कारण बड़ी दुर्घटना हो सकती है.
अधिकारी यहां पर कार्रवाई क्यों नहीं करते यह एक बड़ा सवाल है. बताया जाता है हमेशा कार्रवाई के पहले ही इन्हें सूचित किया जाता है और यहां कार्रवाई नहीं की जाती हैं. इसके अलावा इसी गली में विद्युत डीपी लगाई गई है. इस डीपी के ठीक चिपक कर टीन की दुकानें बनाई गई है. यहां भी बड़ा भारी खतरा बना हुआ है. अगर करंट फैलता है तो क्षेत्र के आधे से ज्यादा रहवासी बड़ी दुर्घटना का शिकार हो सकते हैं.
इनका कहना है
देश-प्रदेश एवं शहर में पिछले कुछ समय से अतिक्रमण को लेकर बड़ी मुहिम देखने को मिली है लेकिन जब इन अतिक्रमण माफिया पर नजर पड़ती है तो इसमें भ्रष्टाचार साफ तौर से दिखाई देता है.
– खुश निगम
चंपा बाग अधिकांश लोहे की टीन के शेड बने हैं. ऐसे में करंट फैलने का डर है. विभाग अतिक्रमण हटाने के साथ विद्युत सुरक्षा भी देखे. नगर निगम एवं विद्युत विभाग को संयुक्त करवाई करना चाहिए.
– कुलदीप एकवन
कार्रवाई बड़े पैमाने पर की जाना चाहिए. अगर उनकी खुद की जमीन है तो प्रशासन को उनके टीन शेर्ड हटवा कर पक्के निर्माण करना चाहिए लेकिन वहां कार्रवाई क्यों नहीं होती यह कारण जानना जरूरी है.
– किशन ली
