
भोपाल। रेल राज्य मंत्री ने शुक्रवार को रेल की धडक़न – ट्रेन मैनेजर पुस्तक का विमोचन किया. इस पुस्तक में ट्रेन मैनेजर का रेलवे विभाग के प्रति समर्पण संघर्ष ओर भूमिका को उल्लेखित किया गया है. इस पुस्तक को अखिल भारतीय ट्रेन मैनेजर ग्रुप के महामंत्री दीपक कुमार ने लिखा है. ट्रेन मैनेजर भारतीय रेलवे की धडक़न है जो हर परिस्थिति में ट्रेनों का संचालन सुरक्षित और सुनिश्चित करते हैं. ट्रेन को देश की जीवनरेखा कहा जाता है, इन्हीं की भूमिका, समर्पण और संघर्ष को समर्पित ऐतिहासिक पुस्तक रेल की. इस अवसर पर अखिल भारतीय ट्रेन मैनेजरों के प्रतिनिधिमंडल ने रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू से मुलाकात कर समस्याओं की जानकारी दी. जिसमें ट्रेन मैनेजर की जिम्मेदारियों, बढ़ते कार्यभार और सहायक ट्रेन मैनेजर पद के समाप्त और ट्रेन मैनेजर का अपग्रेडेशन, 72 घंटे ड्यूटी, मुख्यालय ओवर शूट मुद्दे शामिल हैं. ट्रेन मैनेजरों के पद और वेतनमान के अपग्रेडेशन की आवश्यकता पर भी जोर दिया. रेल राज्य मंत्री श्री बिट्टू ने पुस्तक की सराहना की और समस्याओं के समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया. प्रतिनिधि मंडल में दीपक कुमार महामंत्री, रोमेश चौबे कार्यकारी महामंत्री, रोहित खटीक उपाध्यक्ष शामिल रहे.
