जिंदगी बचाने की ट्रेनिंग, पुलिस का सीपीआर प्रशिक्षण कार्यक्रम

भोपाल। पुलिस आयुक्त संजय कुमार, अति. पुलिस आयुक्त अवधेश गोस्वामी के एवं पुलिस उपायुक्त जोन–4 मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए प्राथमिक उपचार एवं सीपीआर (कार्डियो पल्मोनरी रिससिटेशन) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य प्रथम उत्तरदाता को सशक्त बनाना है, रोड एक्सीडेंट पर फर्स्ट ऐड और सीपीआर इस प्रशिक्षण का उद्देश्य है. कार्यक्रम की रोज़ वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा मॉनिटरिंग की जा रही है. कुल 500 पुलिसकर्मियों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित है.

प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत कुल लगभग 500 पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। यह प्रशिक्षण लगभग 01-माह तक जारी रहेंगा,

प्रशिक्षण के दौरान डमी मॉडल के माध्यम से सीपीआर का अभ्यास कराया जा रहा है तथा विभिन्न आपातकालीन परिस्थितियों में जीवनरक्षक उपायों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है. प्रशिक्षण कार्यक्रम की रोज़ाना मॉनिटरिंग जोन के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा की जा रही है, ताकि प्रशिक्षण की गुणवत्ता, उपस्थिति एवं व्यवहारिक अभ्यास सुनिश्चित किया जा सके. यह प्रशिक्षण चिरायु अस्पताल एवं मेडिकल कॉलेज, भैंसाखेड़ी, भोपाल में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा पुलिसकर्मियों को रोड एक्सीडेंट की स्थिति में फर्स्ट ऐड तथा अचानक हृदयगति रुकने की स्थिति में सीपीआर देने का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है. सड़क दुर्घटनाओं में घायलों को त्वरित एवं सही प्राथमिक उपचार प्रदान करना इस प्रशिक्षण का मुख्य लक्ष्य है.

प्रशिक्षण के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को डमी मॉडल के माध्यम से सीपीआर का अभ्यास कराया गया तथा सड़क दुर्घटना, अचानक तबीयत बिगड़ने अथवा अन्य आपात स्थितियों में आमजन की जान बचाने हेतु आवश्यक महत्वपूर्ण बिंदुओं से अवगत कराया गया.

इस प्रशिक्षण का उद्देश्य पुलिस बल को आपातकालीन परिस्थितियों में अधिक सक्षम, संवेदनशील एवं प्रशिक्षित बनाना है, ताकि ड्यूटी के दौरान किसी भी संकट की घड़ी में त्वरित एवं प्रभावी सहायता प्रदान की जा सके. प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे.

Next Post

डंपर की चपेट में आने से छात्र की मौत, आरोपी की तलाश में पुलिस

Thu Feb 5 , 2026
भोपाल। छोला मंदिर थाना इलाके में डंपर की चपेट में आने से एक बीएससी के छात्र की मौत हो गई. मौके से चालक डंपर को छोड़कर भाग निकला. पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है. मिली जानकारी के मुताबिक सूजल मुंडा (21) भोपाल में बीएससी फॉरेंसिक से फाइनल ईयर […]

You May Like