पुतिन राष्ट्रपति ट्रंप के साथ नई बैठक के लिए तैयार : क्रेमलिन

माॅस्को, 24 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) रूसी राष्ट्रपति कार्यालय क्रेमलिन ने कहा है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच नई बैठक के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने बुधवार को पत्रकारों से कहा, “अब तक किसी भी उच्च-स्तरीय बैठक के बारे में कोई खास जानकारी नहीं है। अगर रूस और अमेरिका के बीच बैठक की बात करें तो राष्ट्रपति इसके लिए तैयार हैं। वास्तव में, राष्ट्रपति पुतिन और राष्ट्रपति ट्रंप अपनी टेलीफोन पर बातचीत में हमेशा इस बात को दोहराते हैं कि ज़रूरत पड़ने पर वे भविष्य में एक और बैठक करने के लिए तैयार हैं।” श्री पेस्कोव ने कहा कि श्री पुतिन, श्री ट्रंप के साथ एक नई बैठक करने के लिए तैयार हैं।

श्री पेस्कोव ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की की मुलाक़ात के बारे कहा, “हमारा रुख़ साफ़ है कि श्री पुतिन ने कहा कि अगर श्री ज़ेलेंस्की चाहें तो मास्को आ सकते हैं। उन्हें ज़रूरी सुरक्षा गारंटी दी जाएगी। और उन्हें अच्छी तरह पता है कि क्या फ़ैसले लेने की ज़रूरत है।” रूसी अधिकारी ने कहा कि साथ ही, विशेषज्ञ स्तर पर काम किए बिना श्री पुतिन और श्री ज़ेलेंस्की के बीच बैठक करना अव्यावहारिक है और इससे समय की बर्बादी होगी।

श्री पेस्कोव ने कहा, “यूक्रेन सरकार अपनी आतंकवादी गतिविधियां जारी रखे हुए है इसलिए अभी बातचीत के शांतिपूर्ण रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए कोई आधार नहीं है। हालांकि रूस शांतिपूर्ण बातचीत करने के लिए तैयार हैं।” श्री पेस्कोव ने कहा कि यूक्रेन का सैन्यीकरण जारी है क्योंकि यूरोपीय देश हथियार खरीदने के लिए नए फंड की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन का नेतृत्व रूस-विरोधी भावनाएं भड़काने में लगा है और जर्मनी, फ्रांस तथा कई अन्य यूरोपीय देशों में भी एक साथ यही किया जा रहा है।

इस सप्ताह की शुरुआत में, ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बरनहम ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अपने भाषण के दौरान कहा कि ब्रिटेन दूसरे देशों से होने वाले दुश्मनी भरे हमलों की ज़हरीली लहर को रोकने के लिए एक केंद्र बनाएगा और उन्होंने रूस पर गलत जानकारी फैलाने का आरोप लगाया।

श्री पेस्कोव ने ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के बयानों पर टिप्पणी करते हुए पत्रकारों से कहा, “ब्रिटेन रूस विरोधी भावनाएं भड़का रहा है और रूस-विरोधी माहौल बनाए हुए है। और अब शायद जर्मनी, फ्रांस और कई अन्य यूरोपीय देश भी ब्रिटेन के साथ मिलकर ऐसा ही कर रहे हैं।”

श्री पेस्कोव ने पत्रकारों से कहा, “हम सीरियाई पक्ष के साथ संपर्क बनाए हुए हैं। जिस तरह से बातचीत हो रही है उससे हम संतुष्ट हैं।” रूसी अधिकारी ने कहा कि माॅस्को को उम्मीद है कि सीरिया के साथ बातचीत में सबसे मुश्किल मुद्दों पर भी आपसी समझ बनाना मुमकिन होगा।

.....

Next Post

सतना में बड़ा हादसा! बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी, कई घायल

Thu Sep 24 , 2026
सतना: जिले के जैतवारा थाना क्षेत्र से एक बड़ा और दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया है, जहां बच्चों से भरी एक स्कूल वैन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। घटना के वक्त वैन में करीब 20 बच्चे सवार थे, जबकि जानकारी के मुताबिक इस वैन की वास्तविक […]

You May Like