सीधी में 1645 विद्यार्थियों को लैपटाप क्रय करने मिले 25-25 हजार रूपये

सीधी। मुख्यमंत्री लैपटाप योजना अंतर्गत कक्षा 12वीं में कक्षा में 75 प्रतिशत से ज्यादा अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को लैपटाप क्रय करने के लिये उनके खाते में रूपये 25-25 हजार प्रदान किये गये जिसमें कुसमी विकासखण्ड के 125, मझौली से 212, रामपुर नैकिन से 378, सीधी से 738 और सिहावल से 192 कुल 1645 विद्यार्थी लाभान्वित हुये।

जिला स्तरीय कार्यक्रम शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय सीधी में आयोजित हुआ। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अध्यक्षता जनपद पंचायत सीधी के अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार द्वारा की गई।

Next Post

पिता की हत्या में बेटा निकला हत्यारा, 24 घंटे में खुला अंधा कत्ल

Fri Jul 4 , 2025
मंदसौर। गरोठ थाना क्षेत्र के ग्राम कछालिया में हुए बालाराम धनगर हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा करते हुए पुलिस ने मात्र 24 घंटे में उसके पुत्र राजु उर्फ राजाराम धनगर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक आनंद, एएसपी हेमलता कुरील एवं एसडीओपी विजय कुमार के निर्देशन व थाना प्रभारी हरीश […]

You May Like

मनोरंजन