मेरे सपनों का भारत’ में छात्राओं ने रखी समानता, सुरक्षा और रोजगार की कल्पना

ग्वालियर, सेवा संकल्प अभियान-2026 के अंतर्गत शासकीय महिला पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में शुक्रवार को “मेरे सपनों का भारत” विषय पर भाषण प्रतियोगिता आयोजित हुई। इसमें 30 छात्राओं ने भाग लेकर समानता, शिक्षा, महिला सुरक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुविधाओं और सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन पर विचार रखे।

प्रथम स्थान प्राप्त खुशी राठौर (सीएस द्वितीय वर्ष) ने रवीन्द्रनाथ टैगोर की पंक्ति Where the mind is without fear का उल्लेख करते हुए भयमुक्त और सम्मानपूर्ण भारत की कल्पना रखी। छात्राओं ने कहा कि महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण, समान अवसर और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने दहेज प्रथा व घरेलू हिंसा के उन्मूलन, हर हाथ को काम तथा सभी के लिए बेहतर और निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत बताई।

प्रतियोगिता का शुभारंभ प्राचार्य डॉ. ए.ए. सिद्दीकी ने किया। निर्णायक डॉ. मधु, डॉ. बी.आर. वर्मा और अमिता गर्ग रहे। रोशनी (टीडी प्रथम वर्ष) द्वितीय और अपर्णा त्रिपाठी (आईटी प्रथम वर्ष) तृतीय रहीं। कार्यक्रम में अनूप पहाड़िया, वीणा अनेजा, भारती वर्मा सहित स्टाफ मौजूद रहा।

Next Post

किरण पहल और प्राची महिलाओं की 400 मीटर फ़ाइनल के लिए क्वालिफ़ाई

Fri Sep 25 , 2026
आइची नागोया, 25 सितंबर (वार्ता) किरण पहल और प्राची के जगह पक्की करने के बाद, महिलाओं की 400 मीटर फ़ाइनल में भारत की दो एथलीट होंगी। किरण ने अपनी हीट में 53.44 सेकंड का समय लेकर दूसरा स्थान हासिल किया और क्वालिफ़ाई किया, जबकि प्राची ने अपनी हीट में 53.46 […]

You May Like