बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पर अमर्यादित टिप्पणी करने दो लोगों के विरुद्ध एफआईआर

० पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर थाना कोतवाली सीधी में मामला किया गया पंजीबद्ध

नवभारत न्यूज

सीधी 1 मार्च। बागेश्वर धाम सरकार एवं ब्राह्मण समाज के ऊपर की गई जातिसूचक, असंसदीय, अपमानजनक एवं लोक रिष्टि कारक वक्तव्य देने के संबंध में लिखित शिकायत करने पर पुलिस अधीक्षक सीधी के निर्देश पर थाना कोतवाली सीधी द्वारा अपराध क्रमांक 0178/2025 दिनांक 1 मार्च 2025 को अपराध अन्तर्गत धारा 296, 352, 356-2 एवं 3-5 बीएनएस के तहत विवेक कोल एवं बी.एन.सिंह उईके के विरुद्ध मामला पंजीबद्ध कर लिया गया है।

वरिष्ठ अधिवक्ता, सामाजिक कार्यकर्ता उदय कमल मिश्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार बागेश्वर धाम सरकार के फेसबुक एकाउंट पर पोस्ट की गई फोटो एवं इस आशय के लेख, आगामी 251 कन्या विवाह की तैयारी का दृश्य पर ऐसी अमर्यादित टिप्पणी की गई जिसका उल्लेख करना संभव नहीं है एवं बी.एन.सिंह उईके द्वारा इस आशय की टिप्पणी करना की भारत में 30 प्रतिशत ब्राह्मण मुस्लिमों को अपना दामाद बनाता है और एससी, एसटी, ओबीसी को दिखावे के लिए ब्राह्मण मुस्लिमों का विरोध करता है।

उदाहरण सोनाक्षी सिन्हा जहीर इकबाल जैसी असंसदीय, अमर्यादित, लोक रिष्टी कारक वक्तव्य दिया गया था जिसके संबंध में 27 फरवरी 2025 को पुलिस अधीक्षक सीधी से समाज के अग्रणी विनयधर द्विवेदी वरिष्ठ अधिवक्ता, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा, रामराज सिंह चंदेल वरिष्ठ अधिवक्ता, राकेश चतुर्वेदी वरिष्ठ अधिवक्ता, राजेन्द्र तिवारी वरिष्ठ अधिवक्ता, धर्मोंत्तम पाण्डेय वरिष्ठ अधिवक्ता, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा रा, नंदलाल पाण्डेय कोषाध्यक्ष जिला अधिवक्ता संघ सीधी, गिरीश मिश्र, आदित्य प्रसाद शुक्ल एवं राजेन्द्र पाण्डेय, घनश्याम दास गुप्ता के साथ मिलकर समाज में घृणित वातावरण एवं वैमनस्यता पैदा करने वाले विवेक कोल एवं बी.एन.सिंह उईके के विरुद्ध कठोर दंडात्मक कार्यवाही करने के लिए मांग की गई। जिसके फलस्वरूप पुलिस अधीक्षक ने दोनों के विरुद्ध कठोर विधिसंगत कार्यवाही करने के लिए कोतवाली सीधी को निर्देशित किया था। जिस पर थाना कोतवाली सीधी के द्वारा मामला पंजीबद्ध किया गया है।

००

प्रधानमंत्री को लेकर सोशल मीडिया में अपमानजनक पोस्ट करने वाले कांग्रेस कार्यकर्ता के विरूद्ध सिटी कोतवाली थाना में एफआईआर दर्ज की गई थी। फरियादी पंकज पाण्डेय अध्यक्ष भाजपा नगर मंडल सीधी की लिखित रिपोर्ट पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर शुरू कर दी है। फरियादी पंकज पाण्डेय द्वारा थाना कोतवाली सीधी में 26 जनवरी 2025 को लिखित रिपोर्ट की गई थी कि कांग्रेस कार्यकर्ता विवेक कोल सीधी द्वारा सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक के फेसबुक अकाउंट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की फोटो शेयर की गई थी। उसके द्वारा उक्त पोस्ट पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को सार्वजनिक रूप से अपमानजनक शब्द का प्रयोग किया गया। उक्त पोस्ट से नरेन्द्र मोदी समर्थकों में अत्यंत क्षोभ हुआ है। इस तरह की गई टिप्पणी राष्ट्रद्रोह की श्रेणी में आता है। विवेक कोल द्वारा की गई टिप्पसी से प्रधानमंत्री सहित समस्त देशवासियों का अपमान हुआ है। उक्त रिपोर्ट पर कोतवाली थाना में आरोपी के विरूद्ध धारा 296, 352, 356(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाई शुरू की गई है।

००००००००००००००

Next Post

जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूल प्रवेश परीक्षा 9 मार्च को

Sat Mar 1 , 2025
भोपाल, 01 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश में जिला स्तरीय उत्कृष्ट/मॉडल स्कूलों एवं संस्कृत आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए परीक्षा 9 मार्च को आयोजित की जाएगी। आधिकारिक जानकारी के अनुसार परीक्षा में सम्मिलित होने वाले विद्यार्थियों के प्रवेश पत्र मध्यप्रदेश राज्य मुक्त शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिए […]

You May Like

Play sound