
छिंदवाड़ा. नवेगांव पुलिस ने ग्राम कटकुही संचालित जुआ फड़ पर दबिश देकर 3 जुआरियों को दबोच लिया और जुआ फड़ के पास खड़ी 5 बाइक जब्त किया है वहीं जुआ खेल रहे 10 जुआरी फरार होने में कामयाब हो गए. पुलिस फरार जुआरियों की तलाश कर रही है. पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कटकुही के पास टेकड़ी पर जुआ फड़ के संचालन होने की सूचना मुबखिर द्वारा मिली थी जिसके बाद नवेगांव पुलिस की टीम ने उक्त स्थान पर छापामार कार्रवाई की जुआ खेल रहे ओंमकार पिता जेठू भन्नारे 21 साल निवासी ग्राम पनारा , राकेश पिता शनिलाल उइके 22 साल निवासी ग्राम कटकुही , मन्नू पिता शनिलाल वरकडे 30 साल निवासी ग्राम आवरिया को दबोच लिया और उक्त स्थान से 3100 रुपए सहित जुआ फड़ के पास खड़ी 5 बाइक जब्त कर लिया. पुलिस ने बताया कि पुलिस के द्वारा छापामार कार्रवाई करने के दौरान राहुल पिता हरिप्रसाद महेलवंशी निवासी डोडासेमर, ललीत यदुवंशी ग्राम बिंदरई, कन्हैया पिता सुरजन भन्नारे निवासी ग्राम पनारा, मोहनलाल पिता गनपत आम्रवंशी ग्राम कटकुही, रज्जू नागवंशी निवासी उमरडोह, सन्नी उड़के ग्राम उमरडोह , राधे आरसे निवासी ग्राम कटकुही, गुड्डू निवासी ग्राम श्रीजोत , टानिक निवासी ग्राम डोडासेमर , कमलेश आम्रवंशी निवासी ग्राम कटकुही फरार हो गए. पुलिस ने सभी जुआरियों के खिलाफ धारा 13 जुआ एक्ट पंजीबद्ध कर लिया है और फरार जुआरियों की तलाश कर रही है. उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राजन उईके, प्रधान आर. जयप्रकाश सैयाम, प्रआर. शारदा, आर. अरुण यादव, आर. रुमन सिंह, आर. सलाउद्दीन शेख, आर. वीर सिंह की अहम भूमिका रही.
