
जबलपुर। रेल सुरक्षा बल की मिशन अमानत पहल के तहत यात्री का चोरी हुआ मोबाइल बरामद कर उसके परिजन को सौंप दिया गया। 6 सितंबर को बलराम काछी नरसिंहपुर से पुणे की यात्रा ट्रेन संख्या 20162 से कर रहे थे, इसी दौरान उनका मोबाइल चोरी हो गया था। रेल मदद में शिकायत के बाद साइबर सेल भोपाल की मदद से मोबाइल बरामद किया गया। मोबाइल लेने के लिए बलराम काछी के मौसा के पुत्र लखन पटेल आरपीएफ पोस्ट जबलपुर पहुंचे। उप निरीक्षक राजकुमार चन्देल ने पहचान संबंधी दस्तावेजों की जांच और पूर्ण संतुष्टि के बाद 9,200 रुपए कीमत का मोबाइल गवाहों की मौजूदगी में सही-सलामत हालत में लखन पटेल को सुपुर्द कर दिया।
