मनीष बने पीसीसीएम 

जबलपुर। रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण आदेश जारी करते हुए इंडियन रेलवे ट्रैफिक सर्विस (आईआरटीएस) के वरिष्ठ अधिकारी मनीष तिवारी को पश्चिम-मध्य रेलवे में प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक (पीसीसीएम) के पद पर नियुक्त किया है। मनीष तिवारी इससे पहले उत्तर रेलवे दिल्ली में अपनी सेवाएं दे रहे थे। अब उन्हें पश्चिम-मध्य रेलवे के वाणिज्यिक कार्यों की कमान सौंपी गई है, जिसमें यात्री सेवाएं, माल ढुलाई और राजस्व संग्रह जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्र शामिल हैं। उनकी नियुक्ति से पश्चिम-मध्य रेलवे के वाणिज्यिक परिचालन में नई गति आने की उम्मीद है।

Next Post

भाजपा नेता श्यामलाल धाकड़ की नृशंस हत्या 

Fri Jul 18 , 2025
मंदसौर। जिले के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम हिंगोरिया बड़ा में भाजपा मंडल उपाध्यक्ष श्यामलाल धाकड़ (45 वर्ष) की बीती रात उनके ही घर में धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। यह जघन्य वारदात गुरुवार रात की है, जब धाकड़ अपने घर की दूसरी मंज़िल पर सो रहे थे। […]

You May Like