धूमधाम से निकला सामुहिक बारात का जुलूस, रामनवमीं पर 21 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह

ब्यावरा। स्थानीय श्री संकटमोचन वीर हनुमान मंदिर ढकोरा रोड के तत्वावधान में रामनवमीं के अवसर पर 21 जोड़ों का नि:शुल्क विवाह का भव्य आयोजन हुआ. गाजे-बाजे के साथ सामुहिक रुप से बारात का जुलूस निकाला गया.

सामाजिक समरसता और जरूरतमंद परिवारों को सहयोग प्रदान करने हेतु यह भव्य आयोजन किया गया. ढकोरा रोड स्थित मंदिर परिसर में आयोजन हुआ.

माँ वैष्णोंदेवी मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ बारात का जुलूस प्रारंभ हुआ. स्थान-स्थान पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया. प्रमुख मार्गो से होते हुए जुलूस विवाह स्थल पर पहुंचा. जहां वैदिक रीति-रिवाजों के साथ फेरे, पाणिग्रहण संस्कार एवं विदाई कार्यक्रम संपन्न हुए. बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, प्रबुद्धजनों, गणमान्य नागरिकों ने विवाह स्थल पहुंचकर नव दम्पत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया. यहां प्रतिभोज का आयोजन भी किया गया.

Next Post

राम दरबार में हुई महाआरती नगर सहित जिले भर में भक्तिभाव के साथ मनाया राम जन्मोत्सव

Fri Mar 27 , 2026
ब्यावरा। राम नवमीं पर नगर सहित जिले भर में राम जन्मोत्सव भक्तिभाव के साथ मनाया गया. स्थानीय श्री अंजनीलाल मंदिर धाम स्थित श्री राम मंदिर में महाआरती का भव्य आयोजन हुआ. मंदिरों में धार्मिक आयोजन, अनुष्ठान हुए. जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए. श्री अंजनीलाल मंदिर धाम पर श्री […]

You May Like