भोपाल: मध्य प्रदेश में एक बार फिर मानसून का स्ट्रॉन्ग सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश के अधिकांश जिलों में भारी से अति भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने आज शनिवार को 19 जिलों में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट और 18 जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।राज्य में सक्रिय चार प्रमुख वेदर सिस्टम दो ट्रफ लाइन, दो साइक्लोनिक सर्कुलेशन और एक मानसून ट्रफ लाइन के चलते वर्षा की तीव्रता अगले चार दिनों तक बनी रहेगी।
इन जिलों में अति भारी बारिश का अलर्ट:
जबलपुर, रायसेन, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, दमोह, बालाघाट, मंडला, डिंडौरी, अनूपपुर, उमरिया, शहडोल, कटनी, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी, सिंगरौली सहित कुल 19 जिले।
भारी बारिश की चेतावनी वाले जिले:
ग्वालियर, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, देवास, खंडवा, हरदा, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी सहित 18 जिले।बारिश के चलते रायसेन, सिवनी, पचमढ़ी और भोपाल सहित कई क्षेत्रों में बीते 24 घंटे में 1.5 से 2.3 इंच तक बारिश दर्ज की गई है। कुछ स्थानों पर जलभराव और नदियों के उफान के कारण बांधों के गेट खोलने पड़े हैं,जैसे शिवपुरी के मड़ीखेड़ा बांध के दो और रायसेन के बारना डैम के चार गेट से 10,000 क्यूसेक पानी छोड़ा गया। इसी तरह बरगी और तवा बांध के भी गेट खोले गए।
