माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पालन में नगर निगम की बड़ी कार्रवाई

ग्वालियर, माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पालन में निगम की बड़ी कार्रवाई करते हुए अब तक 40 यूनिपोल बेस हटाए गए हैं। पूर्व में 20 यूनिपोल बेस हटाने, तोड़ने की कार्रवाई की गई थी।

नोडल अधिकारी राजस्व अनूप लिटोरिया ने बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पालन में एवं नगर निगम आयुक्त श्री संघ प्रिय के निर्देषानुसार अवैध रूप से लगे हुए यूनिपोल को हटाने की कार्यवाही की जा रही है। जिसके तहत पूर्व में 44 अनाधिकृत एवं फुटपाथ पर स्थापित यूनिपोल हटाए गए, जिसमें 125 अनाधिकृत होर्डिंग एवं फ्लैग स्ट्रक्चर पर भी कार्रवाई की जा चुकी है। हटाए गए स्थानों पर दोबारा यूनिपोल स्थापित न हो सकें, इसलिए बेस तोड़ने की कार्रवाई की गई। शेष यूनिपोल बेस भी शीघ्र तोड़े जाएंगे। एक यूनिपोल बेस पर कार्रवाई वर्तमान में संभव नहीं हो सकी है, क्योंकि मानस भवन क्षेत्र में रोड एलिवेटेड कार्य चल रहा है, जिससे स्थल बैरिकेट्स से घिरा हुआ है।

माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के पालन में पूर्व में कुल 44 यूनिपोल हटाने की कार्रवाई की जा चुकी है। इनमें 25 अनधिकृत रूप से स्थापित यूनिपोल, फुटपाथ पर स्थापित 16 यूनिपोल तथा निजी भूमि पर स्थापित 03 अनधिकृत यूनिपोल शामिल हैं। इसके अतिरिक्त शहर के विभिन्न क्षेत्रों में 125 अनधिकृत होर्डिंग एवं फ्लैग स्ट्रक्चर के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई है। आगे भी अवैध अनादिकृत विज्ञापन स्ट्रक्चर पर कार्रवाई जारी रहेगी।

Next Post

अपर आयुक्त की अध्यक्षता में एनकैप  कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित

Tue Aug 11 , 2026
ग्वालियर, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव की अध्यक्षता में मंगलवार को एनकैप के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अपर आयुक्त कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सलाहकार दीपाली पांडे, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी […]

You May Like