
ग्वालियर, अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव की अध्यक्षता में मंगलवार को एनकैप के अंतर्गत किए जा रहे विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक अपर आयुक्त कक्ष में आयोजित की गई। बैठक में कार्यपालन यंत्री पवन शर्मा, सहायक यंत्री अमित गुप्ता, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड सलाहकार दीपाली पांडे, क्षेत्राधिकारी एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में अपर आयुक्त टी. प्रतीक राव ने एनकैप के अंतर्गत शहर में संचालित विभिन्न विकास एवं वायु गुणवत्ता सुधार संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी संबंधित अधिकारियों से ली। इस दौरान विभिन्न स्थानों पर चल रहे सड़क निर्माण एवं अन्य कार्यों की समीक्षा की गई।
अपर आयुक्त ने सड़क निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी लेते हुए संबंधित अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने तथा निर्माण कार्यों के दौरान निर्धारित मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में एनकैप के अंतर्गत संचालित अन्य कार्यों की भी विस्तार से समीक्षा की गई। अपर आयुक्त श्री राव ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्वीकृत कार्यों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूर्ण कराया जाए तथा कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए।
