सिंघई और बड़े बाबा कृषि सेवा केंद्र का निरीक्षण, उर्वरक के नमूने लिए गए

सागर। सागर जिले के बण्डा मे कृषि विभाग की टीम द्वारा निजी उर्वरक विक्रेता सिंघई कृषि सेवा केंद्र बंडा एवं बड़े बाबा कृषि सेवा केंद्र बंडा का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान दुकानों में संधारित अभिलेखों का परीक्षण किया गया तथा उर्वरक के नमूने लेने की कार्यवाही की गई। पाई गई कमियों की पूर्ति हेतु विक्रेताओं को निर्देशित किया गया। विक्रेताओं को सख्त निर्देश दिए गए कि उर्वरक का विक्रय ई-टोकन के माध्यम से ही करना सुनिश्चित करें एवं शासन द्वारा निर्धारित दर पर ही विक्रय करें। इससे किसानों को उचित मूल्य पर समय पर खाद उपलब्ध हो सकेगी और कालाबाजारी पर रोक लगेगी। निरीक्षण के दौरान अनुविभागीय कृषि अधिकारी बंडा श्रीमती कुमुद बुनकर, सहायक संचालक कृषि अनिल राय, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी बंडा यू.एस. अहिरवार, कृषि विस्तार अधिकारी मोहिता बड़ोनिया, भरत वंशवर्ती, रीतेश रोहितास उपस्थित रहे।

Next Post

अटल भवन में थमी सांसें: सातवीं मंजिल पर जा रही लिफ्ट दूसरी पर अटकी

Thu Jun 4 , 2026
भोपाल। नगर निगम के नवीन मुख्यालय अटल भवन में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब मुख्य प्रवेश द्वार पर स्थापित लिफ्ट अचानक खराब हो गई और उसमें कई कर्मचारी फंस गए. लिफ्ट में फंसे कर्मचारियों के सुरक्षित बाहर निकलने के बाद घटना की जानकारी सामने आई. नगर निगम […]

You May Like

मनोरंजन